आठवें चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

बिहार पंचायत चुनाव में कुछ नया करते हुए इस बार अलग और नई तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है।  बता दें कि इस बार के पंचायत चुनाव में लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है और इसके साथ ही ईवीएम का भी इस्तमाल हो रहा है।  बिहार के बाहर पूरे देश भर में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।  वहीँ कुछ दिनों पहले गुजरात के राज्य निर्वाचन आयुक्त संजय प्रसाद ने इस नए प्रयास की तारीफ़ भी की थी।  सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ के निर्वाचन आयुक्त ने भी 24 नवम्बर को हुए आठवें चरण के मतदान और इसकी प्रक्रिया पर पूरी तरह से अपना ध्यान केन्द्रित किया था।  गौरतलब है कि आठवें चरण में कूल 25,247 पदों पर मतदान करवाया गया है।  जिनमें कूल 66,55,233 मतदाता शामिल है।  वहीँ इन 25,247 पदों पर अभ्यर्थियों की संख्या 92,376 है।  अभ्यर्थियों में कूल 42,803 पुरुष अभ्यार्थी के साथ 49,573 महिला अभ्यार्थी शामिल है।  इस चरण के चुनाव में पूरे 61.95 प्रतिशत मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया है।  चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहने के लिए कई तरह के इंतज़ाम किये गए।  जैसे कि लगभग 15,718 पुलिस पधादिकारी के साथ-साथ 62,872 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी।  सफलतापूर्वक मतदान की प्रक्रिया पूरी हो सके इसके लिए मतदान केन्द्रों पर लगभग 77269 मतदान पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी थी।  अवैघ गतिविधियों से सुरक्षा के लिए जिलों में 3,566 अलग-अलग स्थानों पर चेकपोस्ट भी बनवाया गया और 293 स्थानों पर निगरानी दलों की नियुक्ति भी की गयी।  इन विभिन्न चेकपोस्टो पर जांच के क्रम में 10,85,37,513 रूपये जुर्माने भी जब्त किये गए।  इसके अलावा पुलिस और उत्पादन विभाग द्वारा 64,65,632 लीटर अवैध शराब को भी जब्त किया गया है।  

साक्षी शिवा

Comments

Popular posts from this blog

जींस।

Bihar Board: Intermediate exam registration form date extended, eleventh students can apply immediately from this link

अनचाहे यौन उत्पीड़न से मानसिक परेशानी का खतरा