आठवें चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न
बिहार पंचायत चुनाव में कुछ नया करते हुए इस बार अलग और नई तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। बता दें कि इस बार के पंचायत चुनाव में लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है और इसके साथ ही ईवीएम का भी इस्तमाल हो रहा है। बिहार के बाहर पूरे देश भर में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीँ कुछ दिनों पहले गुजरात के राज्य निर्वाचन आयुक्त संजय प्रसाद ने इस नए प्रयास की तारीफ़ भी की थी। सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ के निर्वाचन आयुक्त ने भी 24 नवम्बर को हुए आठवें चरण के मतदान और इसकी प्रक्रिया पर पूरी तरह से अपना ध्यान केन्द्रित किया था। गौरतलब है कि आठवें चरण में कूल 25,247 पदों पर मतदान करवाया गया है। जिनमें कूल 66,55,233 मतदाता शामिल है। वहीँ इन 25,247 पदों पर अभ्यर्थियों की संख्या 92,376 है। अभ्यर्थियों में कूल 42,803 पुरुष अभ्यार्थी के साथ 49,573 महिला अभ्यार्थी शामिल है। इस चरण के चुनाव में पूरे 61.95 प्रतिशत मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया है। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहने के लिए कई तरह के इंतज़ाम किये गए। जैसे कि...