मेरा देश ।
ये वो देश है,
जिसने झेला है बहुत कुछ ।
देखा है बहुत कुछ,
सहा है बहुत कुछ ।
पर हर बार खड़ा हुआ है, खड़ा रहेगा ।
डटा है डटा रहेगा ।
मिलकर चला है ।
मिलकर चलेगा ।
भड़काने वाले आए है,
आते रहेंगे ।
पर ये बढ़ा है और,
बढ़ता ही रहेगा ।
मेरा भारत है ये,
महान था महान रहेगा ।
Comments
Post a Comment