Posts

Showing posts from September, 2020

जींस।

Image
कपड़ों की भी अपनी अलग ही कहानी हैं। ये भी एक अलग किस्सा बयां करती है। कभी इससे हमारी संस्कृति तो कभी हमारा संस्कार झलकता है। कभी ये हमारी खूबसूरती बढ़ाती हैै तो कुछ लोग इससे दूसरों के चरित्र को भी समझ लेते है।  ये ज़िन्दगी का एक हिस्सा है। ये त्योहारों की खुशी है और यही हमारे चेहरे की मुस्कान भी है। सबका अपना अपना शौक़  है और सबकी अपनी अपनी चाहत है। किसी को साड़ी और सलवार कमीज़ पसंद है तो किसी को जीन्स और टॉप पसंद है। पर जीन्स में ऐसी क्या बात है जो ये भी एक मुद्दा है?  कभी किसी कॉलेज में जीन्स पहनने पर रोक लगाने की खबर आती है तो कभी किसी गांव में इसपर फतवा लग जाता है। कुछ तो बात ज़रूर होगी। या फर्क सिर्फ हमारी सोच का है? क्यों हमें साड़ी संस्कारी और जीन्स..... ख़ैर रहने देते है । (Name - Sakshi Shiva)